Vikrant Massey, एक ऐसा अभिनेता जिसने नेपोटिस्म से परे होकर अपने किरदार से, अपने अभिनय से फिल्म जगत में अपनी बेमिसाल छाप छोड़ी है।आइये जानते हैं विक्रांत के बारे में उनकी जीवनी के बारे में |
Vikrant Massey का जन्म 3 अप्रैल साल 1987 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनकी माँ का नाम मीना था, जो सिख धर्म से बिलोंग करतीं थीं और उनके पिता का नाम जॉली मैस्सी है। विक्रांत ने अपनी पढाई St. Anthony’s High School इन वर्सोवा से की।आगे की पढाई विक्रांत ने R. D. National College ऑफ़ Arts and Science से पूरी की।
शुरुआत Vikrant Massey के अभिनय की :
जब विक्रांत का जन्म नहीं हुआ था तब उनकी माँ एक लड़के से थैला लटका कर सामान लेती थीं। वो लड़का तब उनके अपार्टमेंट के पास ही रहता था और मेहनत करता था, एक्टर बनने के लिए जिसकी कहानी उनकी माँ उन्हें सुनाती थीं। वो लड़का था इरफ़ान खान जिनको शायद पूरा देश जानता है। इरफ़ान खान की फिल्म मकबूल देखने बाद विक्रांत ने भी सपने देखने शुरू कर दिए थे। एक एक्टर बनने के। विक्रांत मिडिल क्लास से होने के कारण पहले अपनी पढाई पूरी करना चाहते थे, उसके बाद ही वो अपने करियर की ओर बढ़ना चाहते थे।
जब कैफ़े में किया काम :
पढाई पूरी करने के बाद Vikrant massey ने अपनी फैमिली की फाइनेंसियल सिचुएशन देखते हुए एक कैफ़े शॉप ज्वाइन कर ली जहाँ वो कॉफी बनाने का काम करते थे, और साथ ही साथ वो डांस क्लासेस भी करते थे। कभी कभार विक्रांत बैक स्टेज डांस कॉन्सर्ट के लिए भी जाते थे। जहाँ से उन्हें अच्छी इनकम हो जाती थी। एक दिन ऐसे ही उन्हें एक स्टार नेटवर्क के मेम्बर ने देखा और उन्हें TV सीरियल के लिए अप्प्रोच किया।
बैली डांसर से टीवी सीरियल तक:
पहले बतौर बैली डांसर काम करने के बाद Vikrant Massey ने Disney चैनल के म्यूजिकल, कॉमेडी, ड्रामा शो DHOOM मचाओ DHOOM में काम किया। इसके बाद विक्रांत को धरम वीर ( टीवी सीरियल ) शो ऑफर हुआ। जिसमे उन्होंने राजकुमार धरम का अहम किरदार निभाया पर उन्हें असली पहचान अभी भी नहीं मिल रही थी। फिर आता है कलर्स टीवी का बालिका वधु शो जिसमे उन्होंने श्याम मदन सिंह का दमदार किरदार निभाया। इसके बाद विक्रांत के सपनों को जैसे पर लगने लगे हों। उसके बाद से विक्रांत को काफी पसंद किया जाने लगा।
Read More about कौन है ? Paatal lok ke हथौड़ा त्यागी – Abhishek Banerjee
Vikrant Massey के कुछ अहम shows निचे दिए गए हैं ।
2007 | Dhoom Machao Dhoom |
2008 | Dharam Veer |
2009-10 | Balika Vadhu |
2010-11 | Baba Aiso Var Dhundho |
2011 | Jhalak Dikhla Jaa 4 |
2012 | Gumraah: End Of Innocence |
2013 | Qubool Hai |
Ye Hai Ashiqui |
Vikrant Massey की खासियत :
विक्रांत की एक ख़ास बात ये भी है की जिन रोल्स को दूसरे एक्टर्स ठुकरा देते हैं वो उन्ही रोल्स को अपने किरदार से हिट कर देते हैं। “बाबा ऐसो वर ढूंढो” शो भी कुछ ऐसा ही था। इस शो के ऑडिशंस के दौरान 6 टीवी एक्टर्स ने मुरली लाल के रोल को रिजेक्ट कर दिया था। इसी वजह से Vikrant Massey को ये रोल और पसंद आया और इस रोल में भी विक्रांत खूब पसंद किये गए। 5 साल तक टीवी शोज में करने के बाद Vikrant Massey 2013 में आई फिल्म लुटेरा में पहली बार बड़े परदे पर नजर आये।
Vikrant Massey की बड़े परदे की शुरुआत :
“देवदास देव मुखर्जी” के रोल से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले Vikrant Massey की पहली फिल्म लुटेरा थी। विक्रांत की एक्टिंग की तारीफ इस फिल्म में मेन लीड एक्टर से ज्यादा हो रही थी। यही वजह थी की विक्रांत को एक से बढ़कर एक रोल्स ऑफर हो रहे थे। विक्रांत ने लुटेरा के बाद आई फिल्म “दिल धड़कने दो” में “राणा खन्ना” के रोल का, “हॉफ गर्लफ्रेंड” में “शैलेश पांडेय” के रोल का, फिल्म “छपाक” में “अमोल गुप्ता” के रोल का भी शानदार अभिनय किया। हालाँकि विक्रांत को बड़े परदे की पहचान उनके मुताबिक नहीं मिल पा रही थी। कहते हैं न “मेहनत करने के बाद अगर मंजिल पाने का सुकून न मिले तो मेहनत का रंग थोड़ा फीका लगता है” कुछ ऐसा ही विक्रांत के साथ भी था। फिर आता है साल 2018 और उन्हें ऑफर होती है बॉलीवुड की सबसे चर्चित वेब सीरीज मिर्ज़ापुर। मिर्ज़ापुर में बबलू के किरदार में नजर आये Vikrant Massey के रोल का अंत भले ही लास्ट एपीसोड में हो गया हो पर उनकी एक्टिंग के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में गूंजने लगे थे।
Vikrant Massey Web Series:
मिर्ज़ापुर करने के बाद 2018 में ही आई एक और वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में Vikrant Massey फिर धमाकेदार रोल में नजर आये। विक्रांत को मिलने वाले ऑफर्स की लिस्ट बढ़ती ही जा रही थी और उसी लिस्ट में शामिल होने वाली वेब सीरीज 2019 में आई क्रिमिनल जस्टिस ने Vikrant Massey को और मशहूर कर दिया था।
विक्रांत की कुछ बहु चर्चित वेब सीरीज पे एक नजर डालिये निचे दी हुई है।
2018 | Mirzapur | Vinay “बबलू” Pandit | Season 1 |
2018 | Teen Paheliyan | Sid | |
2018-2021 | Broken But Beautiful | Veer Goenka | 2 Seasons |
2019 | Criminal Justice | Aditya Sharma | |
2019-2023 | Made In Heaven | Nawab Khan | 2 Seasons |
क्रिमिनल जस्टिस में विक्रांत ने अपने करियर की वन ऑफ़ द बेस्ट पर्फोमन्स दी है। उनके करियर को उड़ान भी यहीं से मिली थी।
फिर आई हसीन दिलरुबा:
Vikrant Massey को तलाश थी, एक ऐसे किरदार की जो थोड़ा हटकर हो और उसी वक़्त उन्हें ऑफर हुई हसीन दिलरुबा। फिल्म में विक्रांत रिशु का रोल करने वाले ग्रे शेड करैक्टर में नजर आये।
उनकी इस विलन जैसे अभिनय वाली फिल्म को खूब पसंद किया गया। उसके बाद आई 14 फेरे, लव हॉस्टल, गैस लाइट, मुम्बईकर। पर शायद अभी भी कुछ कमियां थी। फिर आती है Vikrant Massey के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म 12th फेल। उनकी परफॉरमेंस ने पूरे देश को और UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों को झकझोर दिया और इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर परफॉरमेंस का अवार्ड भी मिला।
साबरमती रिपोर्ट:
अभी हाल ही में रिलीज़ हुई थी उनकी द साबरमती रिपोर्ट। जो थिएटर में लगने से पहले ही कंट्रोवर्सिअल हो गयी थी। हालाँकि काफी मशक्कत के बाद इसे रिलीज़ होने दिया गया पर अफ़सोस ये फिल्म पॉलिटिक्स का शिकार हो गयी। उन्होंने देश के सच को जन- जन तक पहुंचाने की कोशिश की थी, पर इसे उतनी तवज्जो नहीं मिल पाई। विक्रांत की फेमस फिल्म्स की लिस्ट नीचे दी हुई है।
Vikrant Massey Movies :
2021 | Haseen Dilruba |
14 phere | |
2022 | Love Hostel |
2023 | Gas Light |
12th FAil | |
2024 | Phir aayi Haseen Dilruba |
Black Out | |
Sector 36 | |
The Sabarmati Report |
द साबरमती रिपोर्ट को उतनी सक्सेस नहीं मिली पर विक्रांत ने उसके बाद जो किया वो बहुत हैरान करने वाला था।
Vikrant Massey Retirement:
विक्रांत की द साबरमती रिपोर्ट ने उनके निजी जीवन पर भी काफी प्रभाव छोड़ा। कहा ये भी जाता है की उन्हें इससे सम्बंधित धमकी भरे कॉल्स और sms आ रहे थे जिसकी वजह से विक्रांत ने अचनाक से retirement की घोषणा की। उनके इस निर्णय ने काफी लोगो को चौंका दिया। अब विक्रांत कब वापसी करेंगे या नहीं करेंगे ये अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ इस तरह पूर्ण विराम लगा विक्रांत के उड़ते हुए करियर को ।
प्रेरणा:
विक्रांत ने जीवन में स्ट्रगल देखा, सपने देखे, उन्हें पूरा करने के लिए कैफ़े में काम करने से लेकर बैक स्टेज डांस तक किया पर कभी रुके नहीं। विक्रांत एक बहुत ही सहनशील और विनम्र स्वभाव के इंसान है। इतनी सफलताओं के बावजूद भी विक्रांत इस स्वभाव के व्यक्ति हैं की वो आज भी अपने पुराने दोस्तों से जुड़े हुए हैं। वो आज भी वहीँ गोलगप्पे और भेलपुरी खाते हैं जहाँ बचपन में खाते थे। इंसान को मिलने वाली सफलताओं को अपने सिर पर नहीं चढ़ने देना चाहिए ताकि जब आप असफल भी हो जाओ तब भी लोग आपसे वैसे ही मिल सके जैसे आपकी सफलता के वक़्त।
मिलते है अगली धमाकेदार पोस्ट में, पढ़ने के लिए धन्यवाद❤️
Keep Smiling, Keep Sharing, Keep Supporting🙏
Nice bro 👍
This is valuable content bc
Bollywood me bhi eisse log hai 🤣🤣🤣Vikkuuu ki maisii🤣🤣🤣